2:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कब आएगा योगी राज, कब होगी आमजन की बात ?

बदायूं में कब आएगा योगी राज, कब होगी आमजन की बात ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ

बदायूं उत्तर प्रदेश का हिस्सा है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सबका साथ – सबका विकास की राह पर चलने वाली बाबा की सरकार है। प्रदेश में बाबा के बुलडोजर का जलवा और अपराधियों में डर किसी से छिपा नहीं है और यही कारण है कि देश में श्री मोदी की योजनायें और बाबा की कार्यप्रणाली देश के अन्य प्रदेश बिहार, दिल्ली, हरियाणा तो क्या बंगाल में अपना रंग दिखाता नजर आ रहा है लेकिन बदायूं की हालत देखें तो ऐसा लगता है कि बदायूं उत्तर प्रदेश का हिस्सा नहीं है अथवा बाबा के रडार पर बदायूं आने नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व सैजनी का हत्याकांड बाबा के रडार पर आया तो क्या से क्या कार्रवाई हुई किसी से छिपी नहीं है, प्रशासनिक और राजनेतिक क्षेत्रों में जो हलचल मची उसको भी सबने देखा है परंतु इतना सब होने के बावजूद बदायूं नगर पालिका सब्जी मंडी पर निर्माणाधीन नाले के लिए सरकारी भूमि को नजरंदाज करके फुटपाथ पर नया नाला निर्माण करा रही है दुकानों के नीचे दबी सरकारी भूमि किसके लिए और क्यो छोडी जा रही है और फुटपाथ पर नाले का निर्माण होने पर आम आदमी कहां से निकलेगा, गरीबों के ठेले कहां पर लगेगें इससे किसी को सरोकार नहीं है। वजीरगंज नगर पंचायत की भूमि का मामले का अभी तक कोई हल सामने नहीं आया है। सहसवान में वाहनों से होने वाली उगाही किसके पेट में गई इसका जवाब देने वाला कोई क्यों नहीं है और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से जनपद की प्रमुख धार्मिक नगरी कछला में गंगा स्नान को आने वाले यात्रियों से में बंद कराया जाने वाला पार्किंग शुल्क अब किसके इशारे पर किसकी तिजोरी भरने को दिया गया है क्या इसका जवाब नगर पंचायत कछला कब देगी और यह हालत तब है जब कछला नगर पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र के विधायक दोनों भाजपा के हैं और कछला उस उझानी कोतवाली के क्षेत्र में आता है जहां केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा का निवास भी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस