2:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज -समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं

समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बदायूँ। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान शनिवार को थाना वजीरगंज परिसर में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, कब्जा, मारपीट तथा अन्य शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक-एक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का तत्काल निस्तारण कर पीड़ितों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष लंबित मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं विधिक कार्रवाई के तहत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शिकायतों के पंजीकरण एवं निस्तारण की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस