बिसौली की भाजपाई राजनीति किसकी नाव किसने खींची ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
वर्तमान में बदायूं की राजनति बिल्कुल अलग राह पर चलती दिख रही है क्योंकि चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटे वोट बैंक से तो कोई खतरा नहीं दिख रहा लेकिन अपनों के द्वारा पटरा करने की तैयारियों में जुटने की खबरों ने रात की नींद और दिन का चैन उडाकर रख दिया है। विदित रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में बदायूं जनपद की छह विधानसभा सीटों में से दातागंज से भाजपा के राजीव कुमार सिंह, बदायूं से भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी से भाजपा के हरीश शाक्य तथा सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव, शेखूपुर से सपा के हिमांशु यादव और बिसौली सुरक्षित सीट से सपा के आशुतोष मौर्य चुनाव जीतकर विधायक बने थे। राजनेतिक गलियारों में चलने वाली चर्चाओं के अनुसार बिसौली के सपा विधायक श्री मौर्य की सपा से दूरी है और वह कमल के फूल लेकर मैदान में आ सकते हैं और इस तथ्य की राजनीति का एबीसीडी ज्ञान रखने वाला सहीं मान रहा है लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनकर पराजित होने वाले पूर्व विधायक कुशाग्र सागर क्या इस चुनाव में राजनीति से दूर हो जाएगे अथवा कोई खेल होगा इस पर बिसौली की राजनीति में हर कोई अपनी बात अपने हिसाब से कह रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

