वजीरगंज पुलिस का शांति व्यवस्था अभियान
6 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में भेजा जेल
थाना वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त अभियान चलाते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जुगेन्द्र, विधाराम, गुड्डू, सतीश, भूरे और सूबेदार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपसी विवाद और शांति व्यवस्था भंग करने की गतिविधियों में लिप्त पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

