बदायूं
मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत फैजगंज बेहटा पुलिस की जागरूकता मुहिम तेज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में थाना फैजगंज बेहटा पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित Mission Shakti-5 अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव, बाजार, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076, 181 तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, ऑनलाइन फ्रॉड या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए विशेष टिप्स भी दिए गए। पुलिस टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस की इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने सराहा और कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराधों पर अंकुश लगाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

