बदायूं है क्यों मजबूर – वंदे भारत से क्यों दूर ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात बदायूं की है तो बदायूं से शुरू करना ज्यादा अच्छा लगेगा। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से बदायूं को दिल्ली से जोडने वाली इंटरसिटी मिलने के बाद अब बदायूं वाले चाहते हैं कि अब बदायूं को वंदे भारत रेल की सेवा भी मिलना चाहिए। श्री वर्मा से बदायूं वालों का अनुरोध है कि अपने राजनेतिक प्रभाव और केेंद्र सरकार में अपनी पहुंच से सार्थक प्रयास करके बदायूं को वंदे भारत की जरूरत देश के प्रधानमंत्री तक एक बार पहुंचा दे ंतो बदायूं वालों का दिल कहता है कि प्रधानमंत्री तक बदायूं की जरूरत और आवाज पहुंचते ही बदायूं होकर गुजरने वाली वंदे भारत कुछ ही समय में मिल जाएगी। क्योंकि सनातन सत्य यह है कि पुत्र जब माता – पिता का अपनी जरूरत बतायेगा नही ंतो माता – पिता को यही लगेगा कि उनका पुत्र बोलने में अब सक्षम हो गया है और जब जो जरूरत होगी बिना संकोंच के बता देगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

