1:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बदायूं : आधी रात घिरे घने काले बादल, आंधी-बारिश ने उड़ाई नींद

उझानी-बदायूं : आधी रात घिरे घने काले बादल, आंधी-बारिश ने उड़ाई नींद।

उझानी (बदायूं) 7 मई।

उझानी-बदायूं में बुधवार /बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक रौद्र रूप दिखाया। देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज रफ्तार से चली आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।


बेमौसम की इस बारिश ने भीषण गर्मी के बीच ठिठुरन बढ़ा दी। रात का पारा 21 डिग्री तक गिर गया। तेज हवाओं से कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरी रात शहर और देहात में बिजली गुल रही।

सुबह तक रुक-रुक कर बारिश और सड़कों पर जलभराव के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी हुई। कई स्कूलों में हाजिरी 30% से भी कम रही। अभिभावक बच्चों को लेकर खुद स्कूल छोड़ने पहुंचे।

खेतों में थ्रेसिंग कर रखा भूसा भीग गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को फील्ड में रहकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट ठीक करने में जुटी हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में पेड़ों और कच्ची दीवारों से दूर रहें।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन आधी रात आई इस आंधी-बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस