बदायूं
जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार — नकदी व कार बरामद
बदायूँ | 06 मई 2026
जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तर्क परौली में छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फैजगंज बेहटा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने मौके से कुल ₹63,370 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक मोमबत्ती, एक पीले रंग की छोटी टॉर्च तथा एक अर्टिगा कार बरामद की है। बरामद कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है।
इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0सं0 86/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सहादत खां पुत्र सलामत खां निवासी शाहबाद (रामपुर), अनिल पुत्र मथुराप्रसाद निवासी बिसौली (बदायूँ), मकसूद पुत्र मंजूर हुसैन निवासी असमौली (सम्भल), कदीर पुत्र यासीन निवासी डिडौली (अमरोहा), खुशीराम पुत्र सेवाराम निवासी तर्क परौली तथा हरपाल पुत्र श्यामलाल निवासी खेड़ादास (दोनों थाना फैजगंज बेहटा, बदायूँ) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गौरतलब है कि बदायूँ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

