1:09 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- सिटी मॉल के बाहर से बाइक चोरी, FIR दर्ज

बदायूं में सिटी मॉल के बाहर से बाइक चोरी, FIR दर्ज।

बदायूं 5 मई ।

शहर के फैशन वर्ल्ड, सिटी मॉल के सामने से बीती रात एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित सादिक अली ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

सादिक अली पुत्र शाहिद अली, निवासी चौधरी सराय, ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई शाहनवाज की बाइक मॉल के बाहर खड़ी कर सिटी मॉल गया था। रात 11 बजे वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

घटना की सूचना तुरंत PRV टीम को दी मौके पर पहुंची
कोतवाली पुलिस ने भी खोजबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के मुख्य बाजार से बाइक चोरी होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस