बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा- खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, 26 यात्री घायल।
बदायूं
05 मई 2026।
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना से उन्नाव जा रही एक निजी स्लीपर बस लहरावन इंटरचेंज के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक बस में करीब 65 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि संभल-बदायूं बॉर्डर पर पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही सीओ बिल्सी केके तिवारी इस्लामनगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले बहजोई सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया।
संभल जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों के नाम-
1. सहमान (23) पुत्र रिजवान, हरदोई
2. संजना (17) पुत्री देशराज, रहीमाबाद लखनऊ
3. पवन (24) पुत्र रामपाल, डम्बर खेड़ा लखनऊ
4. दानिश (23) पुत्र हारिश, अमरोहा, बस चालक
5. रहमान (17) पुत्र पप्पू, बेहटा गोकुल हरदोई
6. अवि (18) पुत्र संतलाल, रोहिना खुर्द हरदोई
7. काव्या (54), डम्बर खेड़ा लखनऊ
8. श्यामा कुमारी (38) पत्नी वाल्मीक, हरदोई
9. मधु (18) पुत्री रामशंकर, बांगरमऊ उन्नाव
10. सुमित (30) पुत्र रामपाल, बालामऊ हरदोई
11. नितिन (4) पुत्र कैलाश, बेहटा मुजाबिल उन्नाव
12. रमेश (35) पुत्र रामगुलाम, रहीमाबाद लखनऊ
13. कमलेश (50) पुत्र दहली, उन्नाव
14. विमला रानी (65) पत्नी श्रीकांत, लुधियाना
15. शिवानंद (40) पुत्र रामनरेश, लुधियाना
16. सिमरन (38) पत्नी शिवानंद, लुधियाना
17. अन्नू (19), उन्नाव
18. भइयालाल (45), उन्नाव
19. आकांक्षा (15), हरदोई
20. अशीष कुमार (18), हरदोई
21. कमलेश कुमार (39), उन्नाव
22. कमला (38), उन्नाव
23. नीतेश (6), उन्नाव
24. राहुल (8), उन्नाव
25-26. दो अन्य घायल




फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

