बदायूं
शादी से लौटते दंपति की ‘लूट’ निकली झूठी कहानी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
बदायूं | थाना बिसौली क्षेत्र
थाना बिसौली क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक दंपति के साथ हुई कथित लूट की घटना ने उस समय सनसनी फैला दी, जब वादी ने देर रात तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा जेवरात लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की गहन जांच में यह पूरा मामला झूठा निकला, जिससे हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04.05.2026 को वादी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम हर्रायपुर, थाना बिसौली, जनपद बदायूं ने थाना बिसौली पहुंचकर तहरीर दी कि 03/04-05-2026 की रात करीब 01:00 बजे, जब वह अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी आंवला रोड पर हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की।
वादी के अनुसार बदमाश सोने की लर, सोने के कुण्डल, चांदी के बिछुए, चांदी की गुलशन पट्टी और एक सोने का ओम लूटकर फरार हो गए।
हालांकि, इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि वादी ने घटना के तुरंत बाद न तो डायल 112 पर सूचना दी और न ही स्थानीय पुलिस को खबर दी, जिससे मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 183/2026, धारा 309(4)/351(3) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन कर गहराई से छानबीन की गई।
जांच के दौरान जब पुलिस ने वादी और उसकी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। दोनों ने स्वीकार किया कि वे रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गए थे, और आसपास मौजूद कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने झूठी लूट की कहानी बनाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, बयानों का मिलान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह साफ हो गया कि कथित लूट की घटना पूरी तरह असत्य है।
केशव गुप्ता की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

