स्मार्ट मीटर का हीटर – आखिर कौन है असली चीटर ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में विद्युत निगम का स्मार्ट मीटर नागरिकों का दिल हीटर की तरह जला रहा है और इसकों लेकर गलतफहमी विद्युत निगम की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार की लोकप्रियता को प्रभावित करने में लगी हुई है। समय रहते स्मार्ट मीटर के हीटर को लेकर नागरिकों के बीच चलने वाली गलतफहमियों को दूर करने के लिए निगम और सरकार को आगे आना चाहिए क्योंकि कोई कहें कुछ भी यह बात पूरी ताह सत्य नजर आती है कि आने वाले समय में स्मार्ट मीटर रीडिग लेने वाली कम्पनी को दी जाने वाली धनराशि से मुक्ति दिलयेगा, निगम को नागरिकों पर चलने वाली उधारी से बचायेगा और बिजली चोरी करने और कराने वालों से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा और इसी के चलते आम आदमी को इस काम में लगकर विद्युत निगम कर्ज में डुबाने वालों को आने वाले समय में अपनी कमाई का रास्ता बंद होने का डर सता रहा है और वही आम आदमी को निगम एवं सरकार के खिलाफ षडयंत्र बनाकर योजनावृद्ध तरीके से काम करने में लगे दिख रहे हैं। निगम और सरकार को चाहिए कि प्रीपेड मीटर लगाने वालों को निगम को बर्बाद करने वाले भार संयोजन से मुक्त कर दे क्योंकि जब उपभोक्ता विद्युत निगम को पूर्व में एडवांस भुगतान कर चुका तो उसको इस बात की स्वतंत्रता मिलना चाहिए कि वह भुगतान देकर खरीदी जाने वाली बिजली को एक माह में खर्च करे अथवा एक दिन में इससे निगम को सरोकार नहीं होना चाहिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

