1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा- अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती: 20 पव्वे के साथ गिरफ्तार

बदायूं

अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती: 20 पव्वे के साथ युवक गिरफ्तार

बदायूँ | 03 मई 2026
जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सचिन पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम ओरछी चौराहा को दुन्दपुर स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 20 पव्वे (200 ML) ट्राइगर गोल्ड शराब बरामद हुई।
इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

केशव गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस