2:03 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज में हाईवे किनारे दुकान में घुसी डीसीएम, लाखों का नुकसान

वजीरगंज में हाईवे किनारे दुकान में घुसी डीसीएम, लाखों का नुकसान।

बदांयू 3 मई।

बदायूं-मुरादाबाद हाईवे के वजीरगंज कस्बे में शनिवार देर रात करीब 3:30 बजे मेरठ से कानपुर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर राजेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स उर्फ रज्जू लोहिया की दुकान में घुस गई।

दुकान की दीवार और टिनशेड गिर गई। कई मशीनें दब गईं। दुकान मालिक के अनुसार लाखों का नुकसान।
गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर को भी चोट नहीं आई। ड्राइवर ने बताया कि वजीरगंज पहुंचने पर अचानक नींद आ गई थी।
रविवार सुबह पुलिस पहुंची। डीसीएम को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह बोले CCTV फुटेज से जांचकर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस