उझानी में आंधी-बारिश से पेड़ व पोल गिरे बिजली गुल, शहर सहित गांवों में छाया अंधेरा
उझानी, बदायूँ 3 मई ।
शनिवार की रात उझानी क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उझानी नगर और आसपास के दर्जनों गांवों में रातभर बिजली गुल रही।
बिजली न होने से लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। विभागीय टीमें रविवार सुबह से मरम्मत कार्य में जुटी हैं। वही पालिका की टीम पेड़ हटाने में लगी है। स्टेशन रोड पर एक पाकड़ का पेड गिरने से रास्ता ही बंद हो गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
—
उझानी में शनिवार की रात एक बजे के आसपास तेज आंधी-बारिश से कई पोल गिरे, शहर की बिजली ठप हो गई। नगर समेत आसपास के गांवों में रातभर अंधेरा, बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत में जुट गये है, जिससे समय रहते शहर की विधुत आपूर्ति बहाल की जा सके।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

