4:07 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

संभाल लो भाजपाइयों सत्ता का दरिया, कहीं डूब ना जाए लुटिया ?

संभाल लो भाजपाइयों सत्ता का दरिया, कहीं डूब ना जाए लुटिया ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायंू के राजनेतिक गलियारों में कुछ ऐसी बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं जो सिद्धांतों और विश्वास के रास्ते पर चलकर अपनी राजनेतिक पहचान बनाने वाली सत्ताधारी भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं चिंता का विषय बनी हुई है और चिंता करने वाले भाजपा के अपने वह समर्थक हैं जिन्होंने दरिया बिछाते हुए दिन रात एक करके भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। पहली बात तो विद्युत निगम का स्मार्ट मीटर आम आदमी को सिरदर्द बन सकता है और प्रदेश विधानसभा के चुनाव में एक प्रमुख मुददा बनकर आ सकता है। दूसरी बात भाजपा को बाहरी अपनों का दिया हुआ वह दर्द ह ैजिसकों भाजपा पूरी तरह नजरंदाज कर रही है और वह बदायूं के गरीब लोगों का धन लेकर गायब होने वाली उस तथाकथित फाईनेंस कम्पनी का है जिसमें भाजपा से जुडे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। तीसरी बात सैजनी से जुडी है जो जनपद के आद्यौगिक माथे पर कलंक साबित हो रहा है। आज सैंजनी प्लांट को पुनः शुरू करने का प्रयास चल रहा है जबकि लोगों को लगता है कि सैंजनी कांड के आरोपियों के सामने आने से कुछ नहीं होगा इस मामले में पर्दे के पीछे का सच आम आदमी के सामने लाने के लिए भाजपा को सुदर्शन चक्र चलाने में संकोंच नहीं करना चाहिए। चौथी बात सीधे उस आम आदमी से जुडी है जो सनातन धर्म और देश के हित मन से भाजपा को सत्ता में देखना चाहिए उनको लगता है कि भाजपा को बदायूं के राजनेतिक गलियारे में हर चुनाव में नये – प्रयोग बंद करके बदायूं को सपा की उपयोगशाला बनाने की राह पर चलना चाहिए। जनपद में भाजपा के पालनहारों को चाहिए कि अपने साथ भाजपा का हित पर द्रष्टि रखने की राह बनाना चाहिए जिससे चिडियों के खेत चुगने के उपरांत पछताने को मजबूर ना होने हालत सामने ना आए।

विज्ञापन एक्सप्रेस