2:01 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” युवा मंडल के उपाध्यक्ष बने सौरभ यादव

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के युवा मण्डल अध्यक्ष बरेली दिनेश कुमार द्वारा युवा कार्यकर्ता सौरभ यादव को युवा मण्डल उपाध्यक्ष बरेली मण्डल के पद पर नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली, खाद बीज की कमी और आवारा पशुओं से फसल नुकसान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसका जल्द समाधान जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से अनुशासन बनाए रखने और संगठन हित में कार्य करने की अपील करती हुई कहा कि संगठन के लिए काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी का सम्मान सर्वोपरि रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस