बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम ने नगर के राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच – बैड टच की जानकारी और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।
शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कांस्टेबल कृष्णा, कोमल एवं उन्नति की टीम ने नगर के राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो, स्क्वायड और बाल श्रम उन्मूलन के बारे में भी बताया गया। मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित बालिकाओं को 1090, 112 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया और आपात स्थिति में उनका उपयोग करने के तरीके समझाएं। टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

