1:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कल शाम से कछला देहात रेलवे फाटक 12 घंटे के लिए बंद रहेगा

कल शाम से कछला देहात रेलवे फाटक 12 घंटे के लिए बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग बितरोई से निकले वाहन।

बरेली, 2 मई ।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बितरोई-मानपुर नगरिया रेल खंड पर स्थित कछला देहात रेलवे फाटक रविवार शाम से 12 घंटे के लिए बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, समपार संख्या 295/सी की सावधिक ओवर हालिंग और मरम्मत का काम होना है। इसके चलते 3 मई शाम 6 बजे से 4 मई सुबह 6 बजे तक इस फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान वाहन चालक बितरोई रेलवे स्टेशन के पास स्थित समपार संख्या 294/बी से आ-जा सकेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों और स्थानीय लोगों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही फाटक को तय समय पर खोल दिया जाएगा।
3 मई की शाम 6 बजे के बाद कछला देहात फाटक से निकलने वाले लोग पहले ही वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस