4:06 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गर्मी के मौसम में शीतल जल है अमृत समान : एएसओसी प्रीति

गर्मी के मौसम में शीतल जल है अमृत समान : एएसओसी प्रीति

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी और तपती धूप में यात्रियों, राहगीरों, मरीजों एवं तीमारदारों को शीतल जल पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया।
स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। स्काउटिंग बच्चों और युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रही है।
सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बरेली मंडल बरेली प्रीति ने कहा कि सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शीतल जल अमृत समान है।
जिला आयुक्त रोवर प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग निस्वार्थ सेवा का दूसरा नाम है। जीवन को सेवा और श्रेष्ठ संस्कारों से महकाएं।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार एवं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और भारत स्काउट गाइड संस्था निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान कि निस्वार्थ सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस मौके पर विनोद कुमार सक्सेना, परवेज अख्तर, इंदू, शिवांगी वर्मा, मोहिनी मौर्य, अनम, हुमैरा, अलशिफा, शगूफी, अलीशा, रुचित, सचिन, सागर, मो.हसन, शरफराज, अज्जाम अहमद खां,

विज्ञापन एक्सप्रेस