2:02 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव – दीदी अभियान के तहत जागरूकता बैठक

दीदी अभियान के तहत जागरूकता बैठक, सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कुंवर गांव

कुंवरगांव (बदायूं)
आज दिन गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5 “दीदी अभियान” के अंतर्गत कस्बा कुंवरगांव में बालिकाओं की जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही, बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090, 181, 112, 102, 108, 1076, 1098 और 1930—के बारे में बताया गया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल सुमन वर्मा, नीलम सक्सेना तथा महिला रिक्रूट सिखा व शैली मौजूद रहीं, जिन्होंने बालिकाओं को जागरूक किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस