1:09 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। शांति भंग करने पर 4 गिरफ्तार

शांति भंग करने पर 4 गिरफ्तार, एस डी एम सदर के समक्ष पेशी

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। थाना कुंवरगांव पुलिस ने शांति व्यवस्था अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरत्न पुत्र नेमचन्द्र (40 वर्ष) निवासी कुआँडाडा, छोटेलाल पुत्र बाकेलाल (48 वर्ष) व अंकित पुत्र छोटेलाल (25 वर्ष) निवासी कुआँडाडा तथा आशीष पुत्र हरीशंकर (21 वर्ष) निवासी ग्राम फरीदपुर चकोलर, हाल पता संजय नगर थाना बारादरी जिला बरेली शामिल हैं।
सभी अभियुक्तों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को उपजिलाधिकारी सदर बदायूँ के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र आर्य, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार व कांस्टेबल चेतन राणा शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस