बात उठा लो चाहे आसमान तक, उगाही नहीं रूकेगी सहसवान में ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
सहसवान में वाहनों से दबंगों द्वारा की जाने वाली गुंडा टैक्स की वसूली आज भी धडल्ले से हो रही है जिससे लोगों को ऐसा लग रहा है कि उगाही कराने वाले सफेदपोश दबंग की पहुंच प्रदेश के कानून के राज से उपर है अगर ऐसा ना होता तो अब तक वाहनों से वसूली बंद होकर बुलडोजर चल चुका होता। लोगों को लग रहा है कि लगता है कि सहसवान में उत्तर प्रदेश वाला कानून का राज नहीं, अवैध वसूली कराने वाले सफेदपोश को संरक्षण देने की मनमर्जी चल रही है। यही कारण है कि वसूली करने वाले पूरी तरह बेखौफ होकर वाहनों से वसूली कर रहे हैं और खुलेआम कहने से संकोंच नहीं कर रहे कि वाहनों से वसूली बंद कराने की बात चाहे आसमान तक उठा लो पर वसूली तो इसी तरह धडल्ले से डंके की चोट पर सहसवान में सुबह से रात तक वाहनों से वसूली की जाएगी जिसमें दम हो रूकवाकर और रोककर दिखा दे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

