11:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस में तबादले, कई अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

बदायूं

बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित

बदायूं। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जनहित में कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की स्वीकृति के बाद जारी किया गया।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक श्री सुभाष कुमार (पीएनओ–982530120) को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना फैजगंज बेहटा बनाया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक श्री प्रतीक चौधरी (पीएनओ–231061883) को प्रभारी चौकी सिविल लाइन, थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है। उपनिरीक्षक श्री रिकु कुमार (पीएनओ–152412977) को प्रभारी चौकी बरेन, थाना वजीरगंज से हटाकर प्रभारी चौकी सिविल लाइन, थाना सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक श्री अखिल तोमर (पीएनओ–231060877) का पूर्व में थाना सिविल लाइन से साइबर क्राइम में किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें प्रभारी चौकी बरेन, थाना वजीरगंज नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक श्री जुगमन्द्र बालियान (पीएनओ–972140302) को थाना फैजगंज बेहटा से प्रभारी चौकी आसफपुर, थाना फैजगंज बेहटा बनाया गया है।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी 309 राजा विश्वकर्मा (पीएनओ–112711489) एवं आरक्षी 2194 तेजवीर सिंह (पीएनओ–162660539) को पेशी क्षेत्राधिकारी दातागंज से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस