बदायूं में लूट की 3 बड़ी वारदातों से कानून-व्यवस्था पर सवाल ? लोगों में दहशत का माहौल।
बदांयू 30 अप्रैल।
बदांयू में दवा व्यापारी से 2 लाख की लूट 29 अप्रैल शहर कोतवाली, मुहल्ला हुसैनी गली निवासी अंशुमान नाम के दवा व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर की गली में स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने बाइक गिराकर बैग लूट लिया। बैग में 2 लाख रुपये + 2 मोबाइल थे।
रात से ही टीमें तलाश में, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं।
डूडा अधिकारी के घर 60 लाख की डकैती – दिसंबर 2025। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र, रेगालिया कॉलोनी में डूडा की सहायक परियोजना अधिकारी प्रीति वर्मा मंदिर से लौट रही थीं। घर में घुसते ही 4 बदमाशों ने बंधक बना लिया।
60 लाख के जेवर-नकदी + 32 बोर लाइसेंसी पिस्टल + ढाई लाख कैश ले गये।
पुलिस एक्शन 3 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में गोली लगी। मुख्य आरोपी कोरियर कर्मचारी शोएब फरार।
सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट – 20 दिसंबर 2025 उघैती थाना क्षेत्र, खितौरा गांव मेन मार्केट में 4 बदमाशों ने तमंचे के बल पर लालाराम रस्तोगी की दुकान लूटी। आभूषण बोरी में भरे, 5 लाख नकदी भी ले गए।
भागते समय 3 बदमाशों को ग्रामीणों-व्यापारियों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा। एक बदमाश 5 लाख लेकर फरार।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान 3 बड़ी लूट, खुफिया तंत्र और पेट्रोलिंग फेल।
उघैती लूट के बाद SHO सस्पेंड,
फैजगंज बेहटा केस 19 अप्रैल को दंपति से 8.5 लाख की लूट। पुलिस ने पहले मामला दबाया। जांच के बाद थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

SSP अंकिता शर्मा ने टीमें गठित की हैं। कुछ मामलों में गिरफ्तारी हुई है, लेकिन दवा व्यापारी वाली ताजा लूट में बदमाश फरार हैं। लोगों में गुस्सा है, व्यापारी सुरक्षा मांग रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

