बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में स्थित फुलवार मंदिर ठाकुरद्वारा पर छठां श्री श्याम गुणगान महोत्सव पर श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में भजन गायक पंजीत बृजवासी और रुचि किंकर (कानपुर) ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके मधुर सुरों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर भक्त देर रात तक झूमते रहे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। कार्यक्रम स्थल पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं द्वारा 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर गद्दी सेवादार भूरे हाला जी और विजेन्द्र पाठक ने यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली एवं श्याम रसोई भी का आयोजन किया गया। इसको सफल बनाने में अबधेश गुप्ता, कपिल गुप्ता, मुनीस गुप्ता, योगेश, दीपेंद्र, डॉ बिजेंद्र सिंह, विक्रमसैनी, हृदेश, मनीश बाष्णे॔य एवं समस्त ग्रामवासी का सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
