*बदायूं*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपद भर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने क्षेत्र में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों तथा उनके आसपास के इलाकों में व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली तथा उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही बैंक सुरक्षा में तैनात गार्डों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके और आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
*केशव गुप्ता*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

