7:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सुबह के नाश्ते पर महंगाई की मार, तीन से छह रुपये तक बढ़े ब्रेड के दाम।

उझानी-बदांयू 29 अप्रैल।

सुबह के नाश्ते पर भी महंगाई की मार पड़ी है। सभी प्रमुख कंपनियों ने ब्रेड के दामों में दो से छह रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कच्चे माल और पैकिंग मैटेरियल के दामों में हुई वृद्धि को इसके पीछे वजह बताया जा रहा है।

उझानी के कारोबारी अशोक गोयल ने बताया कि 700 और 600 ग्राम की मैदा, आटा और ब्राउन ब्रेड के दामों में छह रुपये की वृद्धि हुई है। 450 ग्राम की ब्रेड के दाम में पांच रुपये और 350 ग्राम की हॉफ ब्रेड में तीन रुपये की वृद्धि हुई है।

व्यापारियों ने बताया कि मैदा, सूजी और फैट (तेल), पैकिंग मैटेरियल सहित अन्य लागत बढ़ने से कंपनियों ने ब्रेड के दामों में बढ़ोतरी की है। कुछ कंपनियों ने सीधे कीमत बढ़ा दी है, जबकि कुछ ने पैकेट का वजन कम कर दिया है। नगर में प्रतिदिन करीब 5 हजार ब्रेड के पैकेट की खपत होती है, जिसकी आपूर्ति मुख्य रूप से अलीगढ़, बरेली से की जाती है।

फुटकर दुकानदार रामकुमार माहेश्वरी का कहना है कि कंपनियों से महंगे दाम पर माल मिलने के कारण उन्हें भी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत पर ही ब्रेड बेचनी पड़ रही है।

पॉलीथिन, रिफाइंड व कई अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। कुछ ब्रेड का वजन कम किया गया है। 700 ग्राम की ब्रेड जो 60 रुपये में आती है, उसका वजन 600 ग्राम कर दिया गया है। व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि लागत और खर्च बढ़ने के कारण कंपनियों ने ब्रेड के दामों में इजाफा किया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस