सैजनी जैसा किस्सा ना हो, कोई दिखला दे मुझे आने वाले दिन !
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने के साथ बदायूं के विकास का वह मार्ग खुल जाएगा जिसको हमारे पूर्वज सोचा करते थे। पूर्वजों को लगता था पता नहीं कब बदायूं पूरब से पश्चिम को जोडने का सहारा बनेगा जिससे बदायूं का व्यापार, किसान और उद्योग का विकास होगा। अब ना तो दिल्ली दूर कही जाएगी और ना ही बदायूं की बस्ती मजबूर कही जाएगी क्योंकि पूरब से पश्चिम को जोडने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की हवा लगते ही बदायूं में अच्छे दिन देखने को मिलेगें। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। अब 591 किलोमीटर वाला प्रदेश का सबसे गौरव उत्तर प्रदेश के पास होगा तो बदायूं को गंगा एक्सप्रेस वे का सबसे लम्बा 91 किलोमीटर का रास्ता मिलेगा जो तीन घंटे में दिल्ली और तीन से चार घंटे में प्रयागराज पहुंच जाने का सहारा और सबसे प्यारा हमारा बनेगा। अभी कुछ ही दिन तो हुए हैं जब बदायूं वालों को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से दिल्ली से जोडने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण रेल मिली और अब बदायूं को प्रधानमंत्री की सीधी निगाह रखने का काम गंगा एक्सप्रेस करेगा और ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिन बदायूं के विकास की रेस एक्सप्रेस गति से मिलेगी बस एक ही प्रार्थना है कि आने वाले दिनों में फिर कोई सैजनी जैसा बदनुमादाग बदायूं के माथे पर लगे क्योंकि एक बात तो सही लगती है कि सैजनी कांड के पीछे ऐसे उन लोगों की धन लोलुपता प्रमुख कारण बनकर जनचर्चा में आ रही है जो बदायूं के विकास की गति को आपातकालीन ब्रेक लगने जैसा साबित हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

