2:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बताओं सहसवान में यह मोर कौन है जब सारे ईमानदार हैं तो चोर कौन है?

बताओं सहसवान में यह मोर कौन है जब सारे ईमानदार हैं तो चोर कौन है?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
कभी केवडे की महक को पूरे देश में चर्चाओं में रहने वाला सहसवान आज वाहनों से होने वाली गुंडा टैक्स की डंके की चो टपर की जाने वाली अवैध वसूली को लेकर सुर्खियों में है। मजेदार बात यह कि सहसवान के पालनहार निहायत ईमानदार हैं लेकिन पालनहारों के ईमानदार एवं निष्ठावान होने के बावजूद उनके क्षेत्र में कोई दबंगता से डंके की चोट पर वसूली करा रहा हों और ईमानदार पालनहार चुप्पी साध कर बैठे हो तो पब्लिक क्या सोच रही होगी और सुबह से शाम तक दबंगों को अपना पेट कर रकम देने वाला वाहन चालक कितनी और कैसी दुआ दे रहे होगे इसको लिखना सम्भव नहीं है लेकिन दबंगता से गरीबों को लूटने वालों से यह जरूर कहना चाहेगे कि सवा शेर कभी तो आएगा जो इसी तरह तुम्हें रूलायेगा जैसे आज तुम गरीबों को रूला रहे हो। थोडा सा कानून का डर हो और थोडा उपरवाले के कहर से डरकर जीना इंसान का आदत में शामिल होना चाहिए। सहसवान में जंगलराज बनाओगें तो एक दिन उसी जंगल में फंसकर दबंग बहुत पछताएगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस