बजीरगंज/बदायूं
भीषण गर्मी में शाट सर्किट और लगातार लू चलने से आग बहुत तेजी से लग जाती है ऐसे में रोड किनारे खड़े पेड़ में अकस्मात आग लग गई बिजली की लाइन भी ऊपर से जा रही थी | यह सुनकर आसपास के सभी लोग पहुंचे तत्काल आपदा मित्र विक्रम सिंह को जब पता लगा तो उन्होंने फायरबिग्रेड को फोन किया लेकिन फोन नही लगा उधर आग तेजी पकड़ने लगी तभी आपदा मित्र विक्रम सिंह ने साहस दिखाते हुए पेड़ पर चढ़कर पानी के पाइप से आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया| तब तक फिर डायल 100 की गाड़ी आई जिसने फिर अग्निशमन विभाग को सूचना दी तब तक आग लगभग बुझ गई थी | इस घटना में आपदा मित्र विक्रम सिंह भी हल्के से झुलस गए थे लेकिन उनको साहस को लेकर सभी प्रशंसा कर रहे हैं| ऐसे मौसम में आग लगना बहुत बड़ा जोखिम है जिससे बहुत नुकसान होता है|
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

