1:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अवैध वसूली सहसवान में, शिकायत करें क्या आसमान में ?

अवैध वसूली सहसवान में, शिकायत करें क्या आसमान में ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले की तहसील सहसवान ऐसा क्षेत्र है जो आजादी से पूर्व जिला मुख्यालय हुआ करता था। राजनेतिक द्रष्टिकोण पर निगाह डाले तो सपा सप्रीमों धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव सहसवान से विधायक रहे चुके हैं और पिछले चालीस साल की बात करें तो यहां पहले दमकिपा और फिर जनता दल और समाजवादी पार्टी का राजनेतिक दबदबा रहा है और यहीं से भाजपा के बदायूं सदर के भाजपा विधायक महेश गुप्ता का राजनेतिक जीवन सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के मुकाबले में भाजप से मैदान में आने पर शुरू हुआ था जबकि भाजपा बाकी समय मात्र संघर्ष में दिखती है परंतु सहसवान में भाजपा की पताका लहरा नहीं पाती। सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव विधायक हैं जो जागरूक विधायक की पहचान से जाने जाते हैं। नगर पालिका में बाबर मियां चेयरमैन हैं जिन्हें ईमानदार चेयरमैन कहा जाता है लेकिन इस सहसवान में पिछले कई दिनों से वाहन चालकों से गुंडा टैंक्स की वसूली सुबह से देर शाम तक हो रही है और तमाम बार और तमाम स्थानों एवं माध्यमों से शिकायत किए जाने के बावजूद सहसवान में गुंडा टैक्स की वसूली रूकने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते आम आदमी को ऐसा लगने लगा है कि सहसवान उत्तर प्रदेश कहीं बाहर तो नहीं हो गया जहां बाबा का डर और कानून का राज ना हो। पता नहीं वह कौन दबंग है जो सहसवान में डंके की चोट पर वाहनों से अवैध वसूली करके अपनी तिजोरी भरने में लगा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस