2:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

बदायूं

इस्लामनगर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं |
थाना इस्लामनगर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी हुए आभूषण भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अप्रैल 2026 को वादिनी नीलम पत्नी दीपक सिंह, निवासी ग्राम नूरपुर पिनौनी, थाना इस्लामनगर, टैम्पू से इस्लामनगर से बदायूं जा रही थीं। इसी दौरान उनके बैग से ₹3000 नकद व कीमती आभूषण चोरी हो गए। इस संबंध में वादिनी की तहरीर पर थाना इस्लामनगर में मुकदमा संख्या 99/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इस्लामनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए 26 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर अल्लहैपुर तिराहा से अभियुक्त राजूद्दीन पुत्र रमजानी, निवासी ग्राम सोरहा थाना उघैती, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण—एक चैन, एक पेंडल, एक जोड़ी झाले तथा दो अंगूठी (सभी पीली धातु)—बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार एवं कांस्टेबल काले सिंह शामिल रहे।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस