11:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

क्यों नहीं दिखती बदायूं से गुजरने और चलने वाली डबल डेकर बसें ?

क्यों नहीं दिखती बदायूं से गुजरने और चलने वाली डबल डेकर बसें ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में परिवहन विभाग को दोपहिया वाहनों पर मोबाइल फोन चलाने वाले दिख जाते हैं और बिना हैलमट वाले दो पहिया वाहनों के चालक पर बदायूं का परिवहन विभाग दूरद्रष्टि रखता है। सडक किनारे खडे वाहन भी परिवहन विभाग को हजम नहीं होते और उनका चालान किया जाता है यह कोई गलत बात नहीं है सरकार के नियम हैं और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नितांत जरूरी और परिवहन विभाग की मजबूरी हो सकती है लेकिन बदायूं में होकर बरेली से जयपुर, शाहजहांपुर से दिल्ली, बरेली से आगरा, आंवला से दिल्ली और बदायूं से ग्ररूग्राम, उझानी, सहसवान, बिल्सी से इस्लामनगर, बिसौली, दातागंज से चलने वाली डबलडेकर बसें परिवहन विभाग के अधिकारियों को क्यों नहीं दिखाई देती हैं आम आदमी इस बात का जवाब चाहता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस