उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने फहराया कामयाबी का परचम।
उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज, उझानी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा अधिकांश विद्यार्थियों ने उच्च प्रतिशत प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
हाईस्कूल कालेज (टॉपर्स)
प्रथम स्थान – अनन्या माहेश्वरी 90.33%
द्वितीय स्थान – अंशिका पचौरी 90.16%
तृतीय स्थान – कशिश तोमर 89.5%।
इंटरमीडिएट (टॉपर्स)
प्रथम स्थान – साक्षी सागर 84.2%।
द्वितीय स्थान – ऋचा शर्मा 83.8% ।
तृतीय स्थान – 80.8%।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अनुशासित वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रबंधक राम मोहन शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी केंद्रित है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विद्यालय के निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था के निरंतर प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

