दोपहिया वाहनों के चालान, डग्गामार और डबलडेकर से प्यार ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में चैकिंग के नाम पर परिवहन विभाग दोपहिया वाहन चालकों के जिस तरह चालान काट रहा है उससे किसी को कोई सरोकार नहीं है पर परिवहन विभाग को तमाम मार्ग पर सीना चौडा करके अवेध डग्गामार वाहन क्यों नहीं दिख रहे इस बात से आम आदमी का दिल दुख रहा है। टैम्पों में जाती दर्जनभर सवारियां किसी को क्यों नहीं दिखती, ठेका परमिट में चलने वाली मैजिक किसकी कृपा से खुलेआम सवारियां भर रही हैं और टैक्सी की तरह चलने वाली ईकों में भरी सवारियों पर परिवहन विभाग की निगाह कब जाएगी लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि परिवहन विभाग दोपहिया वाहनों के चालान से विभागीय लक्ष्य पूरे कर रहा है जबकि डग्गामार वाहनों एवं डबलडेकर बसें विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों की अतिरिक्त कमाई से तिजोरी भरने का रास्ता बनी हुई है। पता नहीं अधिकारियो और सत्ता में बैठे हमारे पालनहारों को आम आदमी के साथ होने वाला उत्पीडन कब नजर आएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

