11:13 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अग्निशमन सेवाएं आमजन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – एसएसपी

बदायूं ।

आज दिनाँक 22-04-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद में जनमानस की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिये पुलिस प्रसाशन की कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अग्निशमन की 02 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस दौरान महोदया द्वारा कहा गया कि अग्निशमन सेवाएं आमजन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन वाहनों के माध्यम से आगजनी जैसी घट़नाओं पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सकेगा तथा जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अग्निशमन विभाग के अधिकारीगण व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

सोशल मीडिया सेल,बदायूँ!

विज्ञापन एक्सप्रेस