जिले की राजनीति में परिवर्तन के संकेत, भूल जाएगें अपनों को और नया होगा गणवेश ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले के बिसौली विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो वहां एक नाव में सवारी करने वाले दो दावेदार क्षेत्र के आम आदमी की जुबान पर और तमाम लोग उनके मुंह पर उनकी तारीफ करने की राह पर चलते दिख रहे हैं। राजनेतिक गलियारों में चलने वाली अटकलबाजियों के अनुसार बिसौली में सपा से महिला उम्मीदवार सामने आ सकती हैं जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के विजेेता सपा विधायक आशुतोष मौर्य और भाजपा से चुनाव मैदान में उतरकर पराजित होने वाले कुशाग्र सागर के बीच चुनावी मुकाबले से ज्यादा रोचक मुकाबला टिकट की जंग में अपना रंग दिखायेगा। सहसवान सीट पर सपा विधायक ब्रजेश यादव के सामने भाजपा से कौन उम्मीदवार होगा और भाजपा अब क्या नया उपयोग करेगी इसका जवाब आम आदमी तो स्वयं स्थानीय भाजपा नेताओं के दिल और दिमाग में नजर नहीं आ रहा। बिल्सी सीट पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य के राजनेतिक सम्पर्क को कुछ लोग कमजोर समझने की भूल करके टिकट बदलने की हवाबाजी कर रहे है जिसमें आम आदमी को कोई दम नहीं लगता पर राजनेतिक गुणाभाग कब क्यूं और कहां कौन सा रंग जमा दे और किसको अर्श से फर्श और किसकों फर्श से अर्श पर पहुंचाने की राह बना दे इसको लेकर कुछ चर्चा करना अभी जल्दी बाजी होगी। ं









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

