9:07 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के रायपुर बूजुर्ग
निवासी एक युवक की पंजाब के अंबाला में सड़क हादसे
में मृत्यु हो गई। इस हादसे में युवक का सिर धड़ से
अलग हो गया और शरीर के कई टकड़े हो गए। पुूलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की पहचान रायपुर बुजुर्ग निवासी ३6 वर्षीय
शिवकांत मौर्या के रूप में हुई है। उनके पिता द्ूर्गपाल
मौर्य ने बताया कि शिवकांत पंजाब के अंबाला में
मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
यह दृर्घटना शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे अंबाला जनपद में हुई,जब शिवकांत ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली
को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकांत का सिर धड से अलग हो गया और उनके
शरीर के कई ट्कड़े हो गए। पुलिस ने मौके पर पहंचकर
शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहंचा,जिससे
परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार शिवकांत के
तीन छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस