बिसौली (बदायूं) बिसौली तहसील क्षेत्र के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हाईवोल्टेज लाइन पर अनाधिकृत तरीके से काम करते समय हुए भीषण हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। करंट लगने से बुरी तरह झुलसे युवक अरविंद यादव की दर्दनाक मौत के बाद लखनऊ स्तर तक हडकंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने प्रकरण में सख्त ऐक्शन लेते हुए बिसौली उपखंड तृतीय के एसडीओ सौरभ कुमार,आसफपुर और जेई जितेंद्र,दिसौलीगंज को निलंबित कर दिया है। साथ ही,दिसौलीगंज बिजलीघर पर तैनात एसएसओ,मोहित पाराशरी ( संविदा कर्मी ) और संविदा लाइनमैन ज्ञान नंदन शाक्य की सेवाएं समाप्त करने की संतुति की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संविदा लाइनमैन द्वारा शटडाउन लिए जाने के बावजूद मृतक अरविंद यादव,जोकि विभाग में अधिकृत कर्मचारी नहीं था,खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था। यह तथ्य विभागीय मिलीभगत और निगरानी में गंभीर चूक की ओर इशारा करता है।
हादसा इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज करंट की चपेट में आने अरविंद का शरीर बुरी तरह झुलस गया और उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर पड़ा। इस हृदय विदारक हादसे ने इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिए।
सूत्रों के मुताबिक,शटडाउन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और मौके पर तैनात जिम्मेदार कर्मियों की घोर लापरवाही सामने आई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर विभागीय अनुमति के बिना एक बाहरी व्यक्ति को इतने जोखिम भरे काम में कैसे लगाया गया।
लखनऊ के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में किसी भी प्रकार से प्राइवेट व्यक्तियों से बिजली कार्य नहीं कराया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को और तेज करने के संकेत दिए गए हैं।
बरहाल सच जो भी सही लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इस कार्रवाई के बाद सुधार की दिशा में क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे या फिर सिस्टम की खामियां यूं ही जानलेवा बनी रहेंगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

