4:33 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ब्यौली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा

वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम ब्यौली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बाबा साहेब को नमन किया।

शोभा यात्रा में ग्राम पंचायत के प्रधान रवि प्रधान, कृपाल शाक्य, धीर सिंह सागर, खेमकरन सागर, अधिवक्ता विश्वनाथ प्रजापति, नितिन माथुर, शिशपाल सागर, धर्मेंद्र सागर, राहुल सागर, सूरज सागर, कमेटी अध्यक्ष आकाश सागर, अनिल सागर, अवनीश सागर, कुलदीप सागर, विनोद सागर, वासुदेव शाक्य, कुलदीप जाटव, प्रदीप गौतम, हरिनिवास सागर, रिंकू सागर, कुमारसेन सागर, देपाल सागर, सचिन सागर, अमित कुमार गौतम, अंकित सागर, जसवीर सागर और रतिराम सागर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के विचारों को अपनाने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस