धूमधाम से निकाली गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभा यात्रा
वजीरगंज बदायूं
कस्बे के बिल्सी रोड स्थित अंबेडकर पार्क एवं वार्ड नंबर दो हतरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती के अवसर पर अंबेडकर संघ वजीरगंज के तत्वाधान में संयुक्त रूप से नगर में विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा में प्रसिद्ध बैंड बाजे बाबा साहब की झांकी भारत माता की झांकी के साथ-साथ दो दर्जन से अधिक अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही वही कस्बा के अन्य लोगों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभा यात्रा एमएफ हाईवे होती हुई नगर के मैन बाजार से धन्नी चौक खिन्नी मोहल्ला होली चौक बड़ी बाजार होती हुई शोभायात्रा पार्क में विसर्जित हुई शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे वही वजीरगज पुलिस शोभा यात्रा की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात के लिए मुस्तैद दिखाई दी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

