4:33 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली : गैस व्यवस्था में हाथ बंटाता आपूर्ति विभाग

गैस व्यवस्था में हाथ बंटाता आपूर्ति विभाग
बिसौली : नगर में गैस सिलेंडर को लेकर पूर्व की भांति व्याकुलता में अब कमी आई है, क्षेत्र में इंडेन गैस से सम्बंधित ग्राहक अधिक हैं। शनिवार से इंडेन गैस वाहन नगर व अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति करने लगे हैं, जिससे उपभोक्ताओं ने रहत की साँस ली है, लेकिन घर में शादी समारोह को लेकर अभी समस्या हो रही है इसे व्यवस्थित करने हेतु आपूर्ति विभाग अपना योगदान दे रहा है। लोग शादी का कार्ड और एक आईडी प्रूफ लेकर तहसील स्तिथ आपूर्ति कार्यालय पहुँच रहे हैं जिस कारण आपूर्ति विभाग पर कुछ अतिरिक्त भार पड़ा है, आपूर्ति विभाग सम्बंधित प्राथना पत्र पर अपनी संस्तुति देकर काम को गति दे रहा है।
“गैस को लेकर मौजूदा समय में लोग कम परेशान हों इसका पूरा प्रयास है, रोजाना 20 से 30 लोगों को गैस उपलब्ध करायी जा रहे है जिस कारण व्यस्तता बढ़ी है तो भी सभी काम आवश्यक हैं। –

विज्ञापन एक्सप्रेस