4:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दमयंती राज आनंद राजकीय स्नातोकत्तर महाविद्यालय बिसौली में वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन

वार्षिक क्रीडा समारोह का हुआ समापन
बिसौली : दमयंती राज आनंद राजकीय स्नातोकत्तर महाविद्यालय बिसौली में दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
इस बाईसवीं वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया, यहाँ दौड़,डिस्क थ्रो, ऊँचीं और लम्बी कूद, गोला प्रेक्षपण की प्रतियोगिताएं की गईं। प्रथम दिवस पर उनौला बदायूं कॉलेज की प्राचार्या डॉ निशी अवस्थी मुख्य अतिथि थी और ममता अग्रवाल व बिसौली चेयरमैन विशिष्ट अतिथि थे। अंतिम दिन विशाल सिंह 17 नंबर प्राप्त कर छात्र चैम्पियन चुने गए और 15 नंबरों के साथ अनुष्का चौधरी छात्रा चैम्पियन घोषित हुईं। समापन दिवस पर ज्ञानेश भिल्ला मुख्य अतिथि रहे और दानदाता परिवार के साथ प्राचार्या डॉ सपना भारती विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्तिथ थीं। क्रीडा प्रभारी डॉ मञ्जूषा और प्रेक्षक डॉ हुकुम सिंह की निगरानी में प्रतियोगिता संपन्न हुई, सञ्चालन डॉ मदन मोहन वार्ष्णेय ने किया इस दौरान पारुल रस्तोगी, और सुमित कुमार भी उपस्तिथ रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस