2:02 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बैसाखी के दिन 13 अप्रैल स्पेशल ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी

बैसाखी के दिन 13 अप्रैल स्पेशल ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी, दो दिन बाद नियमित चल सकती है इंटरसिटी एक्सप्रेस।

बदांयू 11 अप्रैल।

देश आजादी के बाद पहला मौका होगा जब बदायूं जिले का मुसाफिर पहली बार बिना ट्रेन की बदली के नई दिल्ली का सफर तय करेगा। कासगंज – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 13 अप्रैल बैसाखी के दिन केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एक स्पेशल ट्रेन को दिन के 11 बजे हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना करेंगे। यात्रियों को नियमित रूप से इंटरसिटी एक्सप्रेस की सेवाएं दो से तीन दिन बाद नियमित मिल सकेंगी। बताते हैं टाइम टेबल,स्टापेज आदि का कार्यक्रम प्रोसेस में है।


बताते चलें कि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के अथक प्रयास से बदायूं जनपद वासियों को देश की आजादी के बाद यह शानदार तोहफा मिला है। नई दिल्ली से चलकर बरेली तक आने वाली ट्रेन संख्या 14315-16 को कासगंज तक चलाने की केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से परमीशन मिली है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिन भी चुना बैसाखी का 13 अप्रैल को दिन में 11 बजे इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन बदांयू से दिल्ली रवाना होगी जिसका शुभारंभ रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे। उसके दो या तीन दिन बाद यह इंटरसिटी एक्सप्रेस नियमित रूप से कासगंज से चलेगी।

समय सारिणी,स्टापेज आदि का प्रोसेस लंबा है उसमें अभी समय लग रहा है। क्योंकि उसी समय पर बरेली से सुपरफास्ट पेसेंजर भी कासगंज को चलती है,हो सकता है इंटरसिटी व सुपरफास्ट पैसेंजर के समय में बदलाव किया जाऐ।

बहरहाल बदायूं वासियों के लिए 13 अप्रैल बैसाखी का त्योहार ना भूलने वाली तारीख है जो वह बदांयू से सीधे नई दिल्ली देश की राजधानी तक सीधी यात्रा करेंगे।

संपादक सुशील धींगडा।

विज्ञापन एक्सप्रेस