1:28 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

इम्प्लॉयएबिलिटी स्किल्स को निखारने के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

इम्प्लॉयएबिलिटी स्किल्स को निखारने के लिए 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
महाराणा प्रताप राजकीय कालेज में स्किल डेवलपमेंट कोर्स का हुआ शुभारंभ
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एसबीजीएस उन्नति फाउंडेशन के सहयोग से 30 दिवसीय ‘यूएनएक्सटी-इम्प्लॉयएबिलिटी स्किल ट्रेनिंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास अत्यंत आवश्यक हो गया है। ऐसे कोर्स छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। जिसमें उन्नति फाउंडेशन की ओर से रतनेश कुमार ने ओरिएंटेशन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को कार्यक्रम की उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह नि:शुल्क 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल से सुसज्जित करेगा। प्रशिक्षण में सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी संवाद कला, इंटरव्यू की तैयारी, अंग्रेजी बोलने की दक्षता, लाइफ स्किल्स एवं नैतिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता और सकारात्मक सोच का विकास करना है, ताकि वे अपने करियर में सफलता के साथ-साथ समाज में भी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी पहचान बना सकें। इस मौके पर डा,शाहबुद्दीन अली, विशाल माहर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस