3:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिह को दी भाव भीनी विदाई

शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिह को दी गई भाव भीनी विदाई

वजीरगंज, बदायूं।
थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसैना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर बैंक स्टाफ एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक हो उठा, जब वर्षों तक क्षेत्र की सेवा करने वाले शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बैंक सेवा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से जो स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा हर वर्ग, विशेषकर जरूरतमंद एवं कमजोर तबके के लोगों की सहायता करने का प्रयास किया और आगे भी इस संबंध को बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि दीपक कुमार सिंह का व्यवहार, कार्यशैली और सरल स्वभाव हमेशा क्षेत्रवासियों के दिलों में याद रहेगा। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को सहज और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


उन्होंने कहा कि एक ओर जहां उनके सेवानिवृत्त होने का दुख है, वहीं इस बात की खुशी भी है कि उन्होंने अपना संपूर्ण कार्यकाल ईमानदारी और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस