गैस एजेंसियों पर भूखे . प्यासे ग्राहकों की लम्बी लाइन
बदायूं। जनपद में किसी गैस एजेंसी संचालक द्वारा सिलेंडर की रसीद कटवाने के लिए लाइन में लगने वाले ग्राहकों के खडे होने की सुविधा नहीं है। ग्राहक धूप में खडा है तो खडा रहेए प्यासा है तो मरता रहे और लाइन में लगे ग्राहकों के दोपहिया वाहन सडक पर जाम की स्थति बना रहे हों तो बनाते रहे। पलिस आये और उनके वाहनों के चालान काटती रहे ऐजेंसी संचालकों और ग्राहकों के हित की बात करने वाले संगठनों तथा पूर्ति विभाग को कोई सरोकार नहीं हैं उनको तो बस एक बात पता है कि गैस का सिलेंडर लेने को सब आए हैं और एजेंसी देने वाली संस्थाओं द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली के नियमों में इसका कोई उल्लेख नहीं है तो सम्बिन्धत विभाग क्या कर सकते हैं अगर पैटोल पम्प की तरह ग्राहकों को सुविधाओें की कोई गाइड लान होती तो वह देख सकते थे। ं

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

