2:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कौन आएगा बदायूं के द्वारे, योजनाओं की सौगात लिये ?

कौन आएगा बदायूं के द्वारे, योजनाओं की सौगात लिये ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
वर्तमान की एक बात सही लगती है कि सरकार ने योजनाओं को लागू करने में कसर नहीं छोडी है लेकिन एक बात यह भी माननी पडेगी कि योजनाओं के क्रियान्वन का सार्थक परिणाम धरातल पर नहीं दिखा है और जो दिखा उसको सैजनी की घटना ने बदायूं के बारे में आम आदमी को फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। मेडीकल कालिज की बदहाली किसी से छिपी नहीं है, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार से करोडों रूपए की मशीने दिए जाने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दूर की बात तो दूर कम होने का नाम क्यों नहीं ले रही। सपा शासन में बदहाली के गर्त में पहुंचने वाली पराग फैक्ट्री की बदहाली दूर क्यों नहीं की जाती। बदायूं को बस अडडा मिला, बिल्सी को बाइपास मिला लेकिन बिसौली में बाइपास की जरूरत को नजरंदाज करके बिसैाली से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। इन बातों पर विचार करने की समय रहते जरूरत है।

विज्ञापन एक्सप्रेस