3:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- विद्युत संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन

बिसौली समाचार
विद्युत संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन।

मध्यांचल प्रबन्धन द्वारा अपने स्वयं के आदेश का उल्लंघन कर मानक समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने एवं नए कर्मचारियों को कार्य पर रखने सहित संगठन द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए 7 अप्रैल 2026 तक मांग पत्र में वर्णित समस्याओं का समाधान करने का निवेदन किया गया था।समस्याओं का समाधान न होने पर 8 अप्रैल 2026 से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें विद्युत वितरण खंड बिसौली के अंतर्गत कार्य कर रहे बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा पूर्ण समर्थन करते हुए दोपहर 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बिसौली के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया गया तथा माननीय ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी को सौंपा वहीं सभी संविदा कर्मचारीयो ने तहसील कार्यालय पहुंच कर ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव को सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह,हरीश चंद्र यादव,अनिल यादव वीरेंद्र सिंह मौर्य,राम प्रकाश प्रजापति,पवन गुप्ता,अभय यादव, सीमांत गांधी,सरनाम सिंह, अफजल खां, मोहसिन,नवीन शंखधार,उमेश यादव आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस